पेशी पर आए बंदी ने डाई पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
Mon, 06 Jun 2022
कानपुर देहात के जिला कारागार में निरुद्ध बंदी को सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सप्तम में पेशी के लिए भेजा गया था। उसने परिसर में संदिग्ध हालात में डाई पी ली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाई उसके पास कहां से आई, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस जांच कर रही है।

मुरीदपुर निवासी लोकेंद्र उर्फ लवकुश धोखाधड़ी व गैंगस्टर मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। सोमवार को उसे जेल से जनपद न्यायालय पेशी पर लाया गया था, जहां उसने डाई पी ली। इसके अलावा उसने तंबाकू भी खा ली। इससे पेशी पर लेकर आए पुलिसकर्मी घबरा गए। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आया गया। उसका कहना था कि उसकी तबीयत खराब है, लेकिन जेल में इलाज सही नहीं हो रहा है। इसके चलते उसने यह किया। डाई कहां से मिली इसका जवाब नहीं दिया। आशंका है कि पेशी पर ही किसी स्वजन ने परिसर में मिलने के दौरान उसे डाई दी। जेल प्रशासन ने बताया कि लूट, गैंगस्टर, धमकाकर वसूली करने सहित सात मामलों में विचाराधीन है। इससे पूर्व भी वह इस तरह की हरकतें कर चुका है, जिससे उसे एलएलआर (हैलट), जिला अस्पताल रेफर किया जा चुका है। थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद पांडेय ने बताया कि हालत सामान्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *