मार्ग दुर्घटनाओं में दंपती समेत चार घायल
Mon, 06 Jun 2022
रसूलाबाद क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी है।
सोमवार दोपहर को कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी 45 वर्षीय बिजनेर यादव 40 वर्षीय पत्नी निर्मला के साथ पुत्र गोविंद की ससुराल सुमेरपुर रूरा में हुई एक मौत में संवेदना व्यक्त करने बाइक से जा रहे थे। पहाड़ीपुर के निकट बने एक डिग्री कालेज के समीप मवेशी बचाने के चक्कर में बाइक
अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए ले गई। डाक्टर अमित सक्सेना ने दंपती को इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। उधर, केशव नगर निवासी 40 वर्षीय पिंकू अवस्थी व 35 वर्षीय रोहित सिंह अलग-अलग स्थानों में बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पिंकू की हालत चिंताजनक देखते सीएचसी के डाक्टर अमित सक्सेना ने रेफर कर दिया
