चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दंपती झुलसे
Mon, 06 Jun 2022
सिकंदरा क्षेत्र में अमराहट के शिवहरा गांव में सोमवार को चूल्हे से खाना बनाते समय उठी चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। आग बुझाने में दंपती झुलस गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

शिवहुरा गांव में मनरेगा मजदूर किशन मुरारी की पत्नी केशवती घर पर फूस का रखा छप्पर के नीचे लकड़ी से चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक आग हवा चलने के कारण लपटें तेज होकर छप्पर में लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न पा सके। इधर, आग बुझाने में दंपती झुलस गए। दमकल कर्मी पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग से बर्तन, कपड़े, अनाज समेत करीब 40 हजार गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। झुलसे दंपती को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भेजा गया जहां से केशवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *