कानपुर हिंसा मामले में अब तक 50 आरोपी गिरफ्तारबाजार बंद का पोस्टर छापने वाला शंकर रमानी भी अरेस्ट

कानपुर हिंसा के बाद योगी सरकार की सख्ती ने पत्थरबाजी करने के आरोपियों को सीधे पुलिस थाने का रास्ता दिखा दिया है. एक दिन पहले 40 आरोपियों का पोस्टर जारी होने के बाद अबतक एक नाबालिग आरोपी ने सरेंडर किया और दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस ने सीसीटीवी समेत सारे सबूतों को तलाशने के बाद 40 आरोपियों की तस्वीर जारी की थी.जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कानपुर हिंसा की परतें लगातार खुलती जा रही हैं. व्हाट्सएप चैट से साजिश का राजफाश हो रहा है. कैसे ठेला पर पत्थर लाकर हमले किए गए, बोतल में पेट्रोल भरकर बम बनाए गए और बाकायदा विरोध में उतरने के लिए उकसाने वाले पोस्टर छपवाए गए. पुलिस ने पोस्टर छापने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *