कानपुर बवाल के बीच जिलाधिकारी नेहा शर्मा का तबादला, विशाख जी को मिली दोबारा तैनाती
Tue, 07 Jun 2022
कानुपर में बवाल के बीच कानपुर डीएम नेहा शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह शासन ने विशाख जी को एक बार फिर कानपुर का डीएम नियुक्त किया गया है। नेहा शर्मा को स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश का निदेशक बनाया गया है। कानपुर हिंसा के पांचवें दिन यह कार्रवाई की गई है।विशाख जी पहले भी कानपुर के डीएम रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव के रूप में अभी तक काम कर रहे थे। कानपुर में तनावपूर्ण हालात के बीच शासन ने विशाख जी पर भरोसा जताया है और यहां नियुक्ती दी गई है। शासन ने कुल 21 अधिकारियों को नवीन तैनाती दी है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हुआ बवाल बना कारण:

कानपुर में बीते शुक्रवार तीन जून को कानपुर में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट स्टेशन पर उतरे थे। यहीं से वह कानपुर के देहात पहुंचे। जिस समय कानपुर देहात के परौंख में सभा चल रही थी उसी दौरान करीब दो बजे के बाद कानपुर की नई सड़क में उपद्रव शुरू हो गया। इस उपद्रव की आंच ऊपर तक पहुंची। कानपुर प्रशासन ने तनावपूर्ण स्थति को भले ही नियंत्रण में किया लेकिन इतने बड़े कार्यक्रम के बीच हुआ बवाल कानपुर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे थे। माना जा रहा है कि डीएम नेहा शर्मा के के हटाए जाने की यही प्रमुख वजह रही है।

इसी साल जनवरी को संभाला था चार्ज:

नेहा शर्मा ने इसीसाल के शुरुआत में कानपुर डीएम पद को संभाला था। इससे पहले वह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण थीं। नेहा शर्मा पूर्व में कानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहीं हैं और एसडीएम सदर के पद पर तैनात थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *