प्लाट नाम नहीं किया तो मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या कर फरार हुआ बेटा, पुलिस कर रही जांच
Tue, 07 Jun 2022
हमीरपुर में निर्दयी बेटे ने प्लाट नाम न करने को लेकर अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जरिया थाना क्षेत्र के इटालिया बाजा गांव निवासी 50 वर्षीय कुसुम पत्नी वीरेंद्र साहू के नाम राठ में प्लाट है। बताया जा रहा है कि जिसको लेकर कुसुम का मंझला पुत्र मदन पिछले कई दिनों से प्लाट नाम कराने का दबाव बना रहा था। लेकिन मां सभी पुत्रों को बराबर बंटवारे की बात कह रही थी। इसे लेकर मंगलवार को एक बार फिर मां और बेटे में विवाद हो गया। मदन ने मां को प्लाट नाम करने का दबाव बनाया।

मना करने पर कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया और मौके से निकाल निकला। मौके पर सीओ अखिलेश राजन व जरिया थाना प्रभारी राम आसरे सरोज घटना स्थल पर कर जांच मे बड़ा लड़का अमित राठ में रहता है वही बीच वाला मदन आवारा किस्म है कि जो घर मे रहता था और सबसे छोटा बेटा अरविंद पिता वीरेंद्र साहू के साथ दिल्ली में काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *