कानपुर–कानपुर में आज अंबेडकरवादी संगठनों ने अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म पर व बाबा साहब पर अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए धनीराम पैंथर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश व देश में कानून व्यवस्था की लोग खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक तरफ अल्पसंख्यक समाज के धर्म पर टिप्पणी करके उनकी भावनाओं को आहत किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दलितों, पिछड़ों, शोषितों, पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने वाले परमपूज्य बोधिसत्व डॉ बी आर अम्बेडकर जी पर सोशल मीडिया पर अपमान जनक टिप्पणी करके दलितों की भावनाओं को भड़का कर इस देश व प्रदेश का माहौल खराब करने का कुचक्र रचा जा रहा है। जिसका भारतीय दलित पैंथर व समस्त अम्बेडकर वादी व मानववादी संगठन घोर निन्दा करते हैं।देश व प्रदेश में अमन चैन व भाईचारा कायम रहे। इस लिए सभी अम्बेडकर वादी संगठनों द्वारा आज दिनांक 08/06/2022 को कामरेड राम आसरे पार्क बड़ा चौराहा कानपुर नगर में एक दिवसीय धरने के माध्यम से निम्नांकित मांग की गई है।
1- यह कि परमपूज्य बोधिसत्व डॉ बी आर अम्बेडकर जी पर अपमान जनक अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आशीष सिंह पुत्र बाल सिंह निवासी ग्राम पेम पोस्ट मंधना अन्तर्गत थाना बिठूर कानपुर नगर पर अविलंब मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने का प्रभावी आदेश पारित किया जाये।
2- यह कि जिला प्रशासन कानपुर से अनुरोध है कि आशीष सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाली पोस्ट को गूगल साइट से हटाये जाने का प्रभावी आदेश पारित किया जाये।
3- यह कि सोशल मीडिया पर महापुरुषों के विरुद्ध आपत्ति जनक टिप्पणी करने वालों को चिन्हित कर अविलंब कार्यवाही किए जाने का आदेश पारित करने की कृपा करें।यह कि संदर्भित ज्ञापन मांगपत्र पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर प्रभावी कार्यवाही करने की कृपा करें।
कार्यक्रम में प्रमुखता से सर्व श्री धनीराम पैंथर, शफीक सिद्दीकी, पास्टर जीतेन्द्र सिंह, विनोद पाल, एडवोकेट,प्रदीप यादव, कमल एडवोकेट, रामपाल कोरी, विजय सागर, रमेश बौद्धाचार्य, राकेश राव, विनय सेन, अमित बाल्मीकि, अनिल प्रजापति, अनिल जायसवाल, चन्दन निषाद, संजय टेकला, कल्लू अम्बेडकर, ताराचंद, उस्मान सिद्दीकी, अजय बक्शी, बीरेंद्र गौतम, श्रीमती मनीषा पैंथर, अनीता गौतम, वन्दना सचान,उषा, जमुना, जसवंती, तुलसी राम, राजकुमार पच्चासी, कौशल बाल्मीकि, उर्मिला राजपूत, रूक्मिणी, अरूण कुशवाहा, रामकुमार, विनीता बौद्ध, महेश कुशवाहा, मनोज बाल्मीकि, ताराचंद, अजय बक्शी, विनोद अम्बेडकर, अनिल बाबू चौधरी, सौरभ कोरी, सईद अहमद, रोमी गौतम, रंजन फांसी, प्रकाश हजारिया, श्याम लाल बौद्ध, सरदार सुन्दर लाल, सूरज जाटव, आदित्य गौतम, बृजेश कुमार, सुरेंद्र पैंथर, अज्जू पैंथर, पंकज जगत, विनीत कुमार, जय कठेरिया, संजय कुमार, अंकिता कमल, जीतेन्द्र कुमार बौद्ध, अरूण कुशवाहा, रामकुमार, मस्तराम, आदि लोग उपस्थित रहे।
2022-06-08
