प्रेस नोट
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री बृजेश पाठक जी से उनके कार्यालय में भेंट करी।
विधायक ने मंत्री जी के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित में और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ किए जाने हेतु,उनके द्वारा लगातार किए जा रहे औचक निरीक्षण,की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी।
विधायक ने मंत्री जी को दिया कानपुर आने का न्योता और कहा कि कानपुर के हैलट संस्थान सहित अन्य संस्थानों आदि में स्वास्थ्य सेवाएं एवं दवा का वितरण आदि की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।क्योंकि कानपुर महानगर, अपने आप मे,स्वास्थ्य सेवाओं का एक बड़ा केंद्र है।जहां से आसपास के 16 से 17 जिलों के गरीब लोग इलाज से लाभान्वित होते हैं और गंभीर से गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का सफलतम इलाज, योगी सरकार के बनने के बाद से, यहां पर होता है।जिनमें हार्ड, कैंसर, लीवर, किडनी, ऑर्थो, न्यूरो आदि जैसी तमाम गंभीर बीमारियों के एक्सपर्ट व्यवस्थाएं हैं।जिनमें और अधिक सुधार की आवश्यकता है।
विधायक ने मंत्री जी को कानपुर आने का न्योता देते हुए कहा कि एक बार विधिवत कानपुर आकर, स्वास्थ्य सेवाओं का एवं उसके इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करने करने की जनहित में कृपा करें।
विधायक ने मंत्री जी से कहा कि कानपुर में डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर की और अधिक आवश्यकता है।क्योंकि दिन प्रतिदिन कानपुर पर, स्वास्थ्य सेवाएं हेतु,अधिक भार बढ़ता जा रहा है।यहां की ओपीडी भी ठीक प्रकार से संचालित हो रही है, परंतु यदि और अधिक स्टाफ की उपलब्धता कानपुर को हो जाए, तो अधिक संख्या के साथ, बड़ी संख्या में गरीबों और जरूरतमंदों को और भी अधिक,तथा अच्छा प्रभावी इलाज मिल सकेगा तथा निम्न आय वर्ग एवं तमाम आसपास के लाखों गांव वाले, जो यहां से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हैं, उनकी जान भी बच सकेंगी।
माननीय मंत्री जी ने विधायक जी को जल्द कानपुर आने का आश्वासन दिया ।
-विपिन दुबे, विधानसभा कार्यालय प्रभारी
08.06.2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *