फतेहपुर में बारिश का कहर

फतेहपुर में बारिश का कहर : बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, पांच झुलसे

फतेहपुर जिले में तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि किशोर समेत पांच लोग झुलस गए। जिन्हें गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

रविवार को अपरान्ह दो बजे के बाद मौसम खराब होने से गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान बकेवर थाने के आलमपुर गांव निवासी रामकिशोर वर्मा की 70 वर्षीय पत्नी शिवकली नलकूप के पास बेरी के पेड़ के नीचे बंधी भैंस को खोलने गई। भैंस को खोलने के बाद खुद बेरी के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी बिजली गिरने से वृद्धा शिवकली की मौत हो गई। उधर चांदपुर थाने के भिखनीपुर गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ चुन्नू ङ्क्षसह परिहार की 55 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी जंगल मवेशी चराने गईं थीं। बिजली गिरने से कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई।

असोथर थाने के बदलेवाडेरा मजरे सरकंडी निवासी 35 वर्षीय मथुरा निषाद जंगल गए थे जहां बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार असोथर थाने के कौंडर निवासिनी 50 वर्षीय सोनिया विश्वकर्मा पत्नी शिवचरण शर्मा खेत गईं थी जहां बिजली गिरने से सोना देवी की मौत हो गई। गाजीपुर थाने के बरूहा निवासी 36 वर्षीय दिव्यांग दिनेश पाल भोलापुर गांव में भेंड़ चरा रहा था। बिजली गिरने से भेंड़पालक की मौत हो गई।

उधर गाजीपुर थाने के लच्छीरामपुर निवासी 26 वर्षीय सुनील साहू बिजली गिरने से झुलस गया जबकि कल्यानपुर थाने के पुरानी कटरी निवासी 17 वर्षीय किशोर ननकू, 40 वर्षीय गुजरिया खेत में बिजली गिरने से झुलस गए जबकि गोङ्क्षवदपुर गांव में 55 वर्षीय ननका व 60 वर्षीय दीनदयाल बिजली गिरने से झुलस गए जिन्हें गोपालगंज पीएचसी ले जाया गया। सूचना पर ङ्क्षबदकी तहसील में एसडीएम विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार चंद्र शेखर यादव व नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार के अलावा लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

बिजली गिरने से पांच मवेशी मरे : कल्यानपुर थाने के साई गांव निवासी अतिबल ङ्क्षसह भैंस को तालाब में पानी पिलाने गए थे। तभी बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। बकेवर थाने के बेंता गांव में भूरा यादव की दौ भैंस जंगल गई थी जहां बिजली गिरने से दोनो भैंसों की मौत हो गई। गाजीपुर थाने के भोलपुर गांव में बिजली गिरने से पांच भेंड भी मर गई।

बिजली गिरने से तीन की मौत : कानपुर देहात : जिले में बारिश व बिजली गिरने से अलग अलग जगह तीन लोगों की मौत हो गई। भोगनीपुर के गौरीरज्जन गांव का 15 वर्षीय किशोर समीर, असेवा गांव के 27 वर्षीय मलखान उर्फ पप्पू व देवराहट क्षेत्र के कलुआताला निवासी 16 वर्षीय किशोर बाल सिंह की जान चली गई। वहीं कुछ स्थान पर लोग झुलसे भी हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *