पुलिस कमिश्नर कानपुर कानपुर से आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक मो. हसन रूमी ने कानपुर में 3 जून की घटना के संबंध में वार्ता की।
क्योंकि पूरी घटना में कहीं न कहीं पुलिस की कुछ खामियां है इन्टेलिजेंस फेल्योर या इग्नोरेंस भी शामिल है लेकिन पुलिस की तारीफ भी है यह कि बहुत कम समय में घटना पर काबू किया।
निम्न बिंदु वार्ता में निम्न बिंदु तय पाये गये-
१- यह है कि अग्रिम आदेश तक कि उच्च अधिकारी ठीक से सबूतों की पुष्टि नहीं कर लेंगे तब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जायेगी।
२- जो गिरफ्तारियां गलत होकर के जेल चलें गए है।
ऐसे निर्दोष लोगों को पुख्ता सबूत देने पर छुड़वाने को कार्यवाही की जायेगी इसके लिए ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस को नोडल आफिसर बनाया गया है।
एवं पूर्व की पूरी घटना की जांच निष्पक्ष होगी जैसा कि कल भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने चेहरा दिखाया है।
मुख्य मांग यह है कि पुरे मामलेे की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के सुपरविजन में कराई जाये।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
साथ में विधायक इरफान सोलंकी, विधायक मो. हसन रूमी वि.स. सरताज अनवर, अध्यक्ष मो. सारिया, हाजी जिया, मो. अली, पार्षद मुरसीलीन खान भोलू, आकाश यादव आदि मौजूद रहे
