एसीपी अनवरगंज क्यों बोले, हयात जफर ने दिया धोखा, भीड़ जुटने की जानकारी पर किए कई फोन
Thu, 09 Jun 2022
कानपुर की नई सड़क उपद्रव में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने इस प्रकरण को हल्के में लिया, जिसका खामियाजा शहर को भुगतना पड़ा। इस मामले में सवालों के घेरे में आए एसीपी अनवरगंज गुरुवार को मीडिया के सामने आए और बोले के हयात जफर ने उन्हें धोखा दिया।

उपद्रव के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी के संपर्क में आखिरी समय तक रहने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उस दिन उनकी ड्यूटी राष्ट्रपति दौरे को लेकर एयरपोर्ट पर लगी थी। हयात जफर व बंदी का आवाहन करने वाली सभी संस्थाओं ने बंद वापस लेने पर सहमति दे दी थी। जैसे ही उन्हें भीड़ जुटने की जानकारी मिली, उन्होंने हयात जफर को फोन किया और इस बावत बातचीत की तो उसने कहा कि लड़के मान नहीं रहे।

उन्होंने कई बार हयात को फोन किया। इसके बाद उन्होंने साथ ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी बेकनगंज नवाब अहमद को उच्चाधिकारियों का आदेश लेकर मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि हयात जफर ने धोखा दिया। एसआइटी या अन्य एजेंसी उनसे जो भी पूछेगी, वह उसका जवाब देंगे। इससे साफ है कि पुलिस केवल कोरे आश्वासन के सहारे थी और पूरी तरह से उपद्रव की साजिश भांपने में नाकाम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *