पुजारी ने डीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
Thu, 09 Jun 2022
उन्नाव के कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर फरियादी प्रतीक्षालय के सामने लगभग 11:30 बजे उम्मीदों के शहर स्थित एक मंदिर के पुजारी व संरक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डाला था किउसे होमगार्डों ने पकड़ लिया डीएम रवींद्र कुमार ने पीड़ित की फरियाद सुन कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया। साथ ही तहसीलदार व पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

उम्मीदों के शहर निवासी लवकुश जो कि स्वयं को कामाख्या देवी सेवा संस्थान मंदिर के पुजारी और संरक्षक बताते हैं वह बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को फरियाद सुनाने पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर फरियादी प्रतीक्षालय के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया। सुरक्षा में लगे होमगार्ड जवानों ने उसे पकड़ लिया, इससे वह आग नहीं लगा सका। डीएम ने उसकी समस्या सुनी। लवकुश ने डीएम को बताया कि लगभग 26 वर्ष पूर्व उम्मीदों के शहर मोहल्ला में ऊषा देवी सेवा संस्थान का मंदिर बना था। जिसमें मूर्ति स्थापित है। मंदिर का वह संरक्षक व पुजारी है। उसने आरोप लगाया कि वहां पांच लोग मिलकर कब्जा कर मकान बनवाने जा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने बताया कि चौकी और कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का कदम उठाना पड़ा। सिविल लाइन चौकी प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि इस मामले में राजस्व विभाग ने पूर्व पैमाइश कराई थी भूमि सरकारी निकली थी। राजस्व निरीक्षक ने उसे खाली करने का नोटिस भी लवकुश व अन्य कब्जा करने वालों को दे दिया है।
………………

कहां से मिला शीशी में पेट्रोल इसकी भी जांच शुरू

– डीएम ने उसे शीशी में पेट्रोल कहां से मिला इसकी जांच करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कार्यालय में मौजूद रहे जिला विद्यालय निरीक्षक को साथ जाकर पेट्रोल कहां से मिला इसकी जांच करने का निर्देश दिया। लवकुश का कहना था उसने मोहल्ले के मोड़ पर स्थित दुकान से पेट्रोल लिया।

—-

तलाशी के बाद कलेक्ट्रेट में मिलेगा प्रवेश

– डीएम रवींद्र कुमार ने प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिया कि वह सुरक्षा कर्मियों को हिदायत दे दें कि कलेक्ट्रेट के सभी द्वार पर तलाशी लेने के बाद ही किसी को अंदर आने दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *