ट्रेन की टक्कर लगने से हुई अज्ञात मासूम बच्ची की मौत नहीं हुई अभी तक उसकी कोई पहचान
कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया इलाके में स्थित दबौली वेस्ट के बगल से गुजर रही झांसी रेलवे लाइन में ट्रेन की टक्कर लगने से आज दोपहर तकरीबन 1:30 बजे लगभग 12 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
जिसे देख वहां मौजूद राहगीरों ने ट्रेन की टक्कर लगते ही बच्ची को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन बच्ची की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौके पर मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर वहां मौजूद लोगों से व वहा से निकल रहे राहगीरों से बच्ची को दिखा कर उसकी पहचान कराई किंतु बच्ची की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी
