दिनांक 10 जून 2022 (शुक्रवार) को कानपुर कैन्ट स्थित गोला घाट में बिग्रेडियर बी० एस० दलाल, ग्रुप कमांडर, एन०सी०सी० मुख्यालय कानपुर के मार्गदर्शन में एन0सी0सी0 कैडेटों की उपस्थिति में देशव्यापी पुनीत सागर अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ विश्व महासागर दिवस (08 जून) के परिप्रेक्ष्य में किया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र भी विश्व महासागर दिवस महासागरों को पुर्नजीवन देने के लिये सामूहिक प्रयासों पर काम करने पर बल दे रहा है।

महानिदेशक एन०सी०सी० के मार्गदर्शन में इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) भारतीय कैडेटों के साथ अभियान को अर्न्तराष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से टाइड टर्नर चैलेंज नामक कार्यक्रम को पुनीत सागर अभियान के साथ सयुंक्त रूप से बढ़ावा देने के लिये प्रयासरत है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की तरह की पुनीत सागर •अभियान (विश्व महासागर दिवस) का उद्देश्य देश की सभी नदियों और समुद्र तटों की साफ सफाई, तटों को प्लास्टिक मुक्त बनाना, पुनः चक्रीकरण व उनके समुचित निस्तारण का उचित प्रबंधन करना है।

कानपुर कैन्ट स्थित कार्यक्रम में 17 यू०पी० कन्या वाहिनी एन०सी०सी० व अन्य वाहिनीयों के 190 से अधिक कैडेंटो व भूतपूर्व कैडेंटो व एन०सी०सी० कर्मचारियों ने आम जनमानस को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से गोला घाट की सफाई कर लगभग 68 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसे नगर निगम को निस्तारण के लिये सौप दिया।

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के संयोजक श्री आयुष व नमामि गंगे क्षेत्र परियोजना अधिकारी श्री शंशाक शुक्ला द्वारा एन०सी०सी० कैडेटों को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर यूनिट कार्यकारी कमान अधिकारी मेजर भावना त्रिपाठी द्वारा कैडेंटो को भविष्य में भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अन्य एन०सी०सी० अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *