
– गोताघोर ढूंढते हुए
– रोती बिखलती पंकज की पत्नी
गंगा में नहाते समय चार लोग डूबे, दो की मौत
– सर ढूंढो ना, आप लोग क्यों नहीं ढूंढ रहें – ( राकेश की पत्नी )
कानपुर। गद्दीयाना क्षेत्र के गिरिजानगर इलाके के रहने वाले चार दोस्त शुक्रवार सुबह जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट में नहाते समय डूबने लगे। वही मौजूद लोगों ने दो लोगों को बचा लिया और दो की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताघोरो की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना चकेरी के अंतर्गत गिरिजानगर के रहने वाले स्व. रामनाथ रावत का पुत्र राकेश रावत 40 अपनी पत्नी मोशमी रावत 35 और बेटी दिव्यांशी 12 के साथ रहते हैं। छोटा भाई अर्जुन रावत ने बताया कि बड़े भाई राकेश ने शनिगवा इलाके में जून 2021 में प्लाट खरीदा था। जिसको देखने के लिए हम लोग साथ में गए थे। उसके बाद बड़ा भाई राकेश अपने तीन साथी पंकज, धर्मेंद्र और पंकज वर्मा के साथ जाजमऊ के सिद्धनाथ नहाने चले गए। सुबह 9:30 बजे पुलिस ने गंगा में डूबने की सूचना दिया।
गद्दीयाना गिरजानगर निवासी मृतक पंकज पांडेय 38 पिता स्व. अमृत लाल पांडेय ई – रिक्शा चालक और मजदूर है। मृतक का छोटा भाई विनोद पांडेय ने बताया कि बड़े भाई पंकज अविवाहित हैं घर में बुजुर्ग मां राम लक्ष्मी है जो बीमार रहती हैं। पंकज ई रिक्शा और मजदूरी करके परिवार का चला रहे थे। साथियों की संगत में गंगा नहाने चले गए जिसके कारण उनकी डूबकर मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह चार दोस्त गंगा नहाने गए थे। नहाते समय गहराई पर पहुंचते ही डूबने लगे। वही मौजूद लोगों ने धर्मेंद्र तिवारी और पंकज वर्मा को बचाकर पुलिस को सौप दिया। लेकिन राकेश रावत और पंकज पांडेय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताघोरो की मदद से दो घंटे का सर्च अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया। जिसके बाद जाजमऊ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रों रोकर बुरा हाल हो गया। राकेश रावत की पत्नी चीख चीखकर रों रहीं थी और पुलिस से कह रहीं थी सर ढूंढो ना, आप लोग क्यों नहीं ढूंढ रहें हो। मेरे पति मुझसे कहकर निकले थे शनिगवा वाला घर जल्दी बनवा दूंगा। और घर में बड़ा दरवाजा लगवाऊंगा। अगर दरवाजा लग जाता तो ऐसा नहीं होता। अब किसके सहारे जियेंगे। साहब जल्दी ढूंढो नहीं तो मेरे पति को कुछ जाएगा।
