प्रेस विज्ञप्ति
-नौसेना के अधिकारीगणो की उपस्थित में बैठक का आयोजन
-बैठक में उपस्थित होकर पेंशन सम्बन्धी लाभ प्राप्त करें, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित
कानपुर नगर, दिनांक 10 जून, 2022 (सू0वि0)
जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी, कानपुर नगर ने भारतीय नौसेना (NAVY) के पूर्व नौ सैनिकों एवं वीर नारियों/आश्रितों को अवगत कराया है कि दिनांक 14 जून, 2022 दिन मंगलवार समय प्रातः 10ः30 बजे भारतीय नौसेना के अधिकारीगण उनकी पेंशन सम्बन्धी, कल्याण सम्बन्धी, नौसेना द्वारा संचालित सुविधाओं की जानकारी तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय कचहरी परिसर, कानपुर नगर में आ रहे है, अधिकारीगणों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते है।
