झकरकटी बस अड्डे पर शुक्रवार को अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। कानपुर सेंट्रल से ट्रांसपोर्ट नगर तक के अंडरग्राउंड कार्य का शुभारंभ मेट्रो एमडी कुमार केशव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दो साल के अंदर आईआईटी से नौबस्ता तक पहला कॉरिडोर पूरा कर लिया जाएगा।
काम की शुरुआत झकरकटी मेट्रो स्टेशन की डायफ्राम वॉल (डी-वॉल) के निर्माण के साथ कर दी गई है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक झकरकटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण पहले किया जाएगा। विदित हो कि पहले कॉरिडोर में चुन्नीगंज से नयागंज के बीच लगभग चार किमी. लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण पहले से ही जारी है। कानपुर सेंट्रल से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच तीन मेट्रो स्टेशन बनाये जाएंगे। इनमें कानपुर सेंट्रल स्टेशन, झकरकटी स्टेशन एवं ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *