खाद्यान्न के अभाव में जनपद एक भी व्यक्ति भूखा ना रहे

संबंधित अधिकारी भूखे व्यक्तियों को खाद्यान्न समय उपलब्ध कराएं

निगरानी समितियां खाद्यान्न अभाव वाले परिवार का चिन्हांकन कर रिपोर्ट दें

उन्नाव।जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज मुख्य विकास अधिकारी ,अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)एवं समस्त उपजिलाधिकारी ,समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ,परिषद/नगर पंचायत व समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस आपात काल में जनपद का एक भी व्यक्ति खाद्यान्न के अभाव में भूखा ना रहे। उन्हें समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न वितरण कराने एवं किसी व्यक्ति के भूखे ना रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इस निमित्त उन्होंने पुनः अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में निगरानी समितियां घर घर जाकर कोविड-19 के मरीजों का या उस प्रकार के लक्षण का सत्यापन कर रही है तथा इन निगरानी समितियों को भी निर्देशित कर दिया जाए कि अपने भ्रमण के समय यह भी देखेंगे कि किसी परिवार मैं खाद्यान्न की कमी ना हो और कोई व्यक्ति भूखा ना रहे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों के इस कार्य को मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव एवं नगरी क्षेत्रों में अपर जिलाधिकारी (वित्त ए राजस्व) देखेंगे ।जनपद में इस प्रकार का कोई व्यक्ति जाता है तो उसे तत्काल खाद्यान्न व भोजन की व्यवस्था कराई जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में कोई व्यक्ति भूखा ना रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *