विश्व योग दिवस से पूर्व शिक्षक नवीन दीक्षित गाँव गाँव पहुँचा रहे योग विद्या

कानपुर देहात
योग हमारे देश की अति प्राचीन विधा है और पूरे विश्व में इसका फैलाव हमारे पूर्वजों द्वारा किया गया है योग के द्वारा हमारा शरीर सुडौल रहने के साथ ही अनेक बीमारियों से हम सब को बचाता है यह बात शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने तिगाई गांव में बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए कही
भवन निर्माण शिल्पकार नैयाब अली के पुत्र समीर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षासन ताड़ासन अर्ध चक्रासन घुटना संचालन त्रिकोणासन आदि का योगाभ्यास किया अभ्यास करने वाले बच्चों में हर्षित समीर सूरज अनस आर्यन रूमाना फैजान अयान शिवा घोसिया अर्चना निखिल आर्यन रोहित रेशमा तनु रोहित दिलावर हसनैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *