कूड़ाघर में मलवा फेखने पर नगर निगम ने किया जुर्माना
डिप्टी पड़ाव पैट्रोल पम्प के पास स्थित कूड़ा घर मे गलियों में टूटने वाले मकानों का मलवा फेकते खच्चरों को नगर निगम के ज़ोनल स्वच्छता अधिकारी ने पकड़ लिया।तीनो खच्चर मालिको पर तीन हज़ार जुर्माना कर चेतावनी दी गयी।
नगर निगम के ज़ोनल स्वच्छता अधिकारी मनोज पाल को सूचना मिली थी कि डिप्टी पड़ाव कूड़ा घर में कुछ लोग खच्चरों के माध्यम से मकानों का मलवा लाकर फेकते हैं।इसी सूचना पर जोनल स्वच्छता अधिकारी मनोज पाल सुबह साढ़े चार बजे दलबल के साथ पहुँच गए।मौके पर कोपरगंज निवासी अमन, दलेलपुरवा निवासी तकदिरन और दलेलपुरवा निवासी तामिर को खच्चर से मलवा डालते पकड़ा गया।तीनो खच्चरों को मालिकों के साथ चाचा नेहरू अस्पताल तक लाया गया।जहाँ पर तीनों से एक-एक हज़ार रुपये लेकर छोड़ दिया गया।
