कानपुर__देश मे पैगम्बर मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा के बयान के बाद लगातार देश मे हिन्दू देवी देवताओं को निशाना बनाकर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं । अभद्र व अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।ऐसे ही एक वीडियो के खिलाफ आज जूही निवासी अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने जूही थाने पहुंचकर वीडियो बनाने वाले मौलाना जरीस अंसारी के ख़िलाफ़ प्रार्थना दिया है। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अधिवक्ता ने देश द्रोह जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता अनिरुद्ध जायसवाल का कहना है मौलाना जरीस “Indian Mixed Waazs” नामक एक यूट्यूब चैनल चलाता है।यूट्यूब चैनल के माध्यम से जरीस ने भगवान शिव के ख़िलाफ़ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो को करीब 36 लाख लोगों ने देखा है। मौलाना द्वारा बनाए गए वीडियो से हिन्दू आस्थाओं को ठेंस पहुंची है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।अधिवक्ता अनिरुद्ध की मांग है कि मौलाना पर देश द्रोह जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करते हुए यूट्यूब चैनल को तत्काल ब्लॉक किया जाए। मौलाना व उसके चैनल की गहनता से जाँच की जाए ताकि इसका विस्तृत सच सबके सामने आ सके।

बाइट__अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल,शिकायतकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *