एंकर— कानपुर के रहने वाले हर्षित श्रीवास्तव को पाकिस्तानी नंबरों से लगातार जान की धमकी मिल रही है…जिसको लेकर सोमवार को हर्षित पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से मिलकर जान की रक्षा करने की गुहार लगाई है…
आपको बता दे कि कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के बाद हर्षित ने एक समुदाय पर टिपण्णी की थी…जिसको लेकर 8 जून को हर्षित पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था…कोर्ट में अपना पक्ष रखने को जमानत मिल गई थी…जिसके बाद से अब उसके फोन पर पकिस्तान के नम्बरो से धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे है…हर्षित ने बताया कि जब फोन काल आयी तो उसमे पकिस्तान लिखा हुआ था…हर्षित का कहना था की लगातार वीडियो काल वॉइस काल व् मैसेज के जरिये जान से मारने की धमकी दी जा रही है…उनका कहना था की पुलिस कमिश्नर से अपनी सुरक्षा की मांग की है ।सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में जेल भेजे गए बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला कोर्ट से बेल मिलने के बाद बाहर गए हैं। उन्हें कोई व्यक्ति पाकिस्तानी नंबर से जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि शातिर व्हाट्सएप पर मैसेज डाल कर भी उन्हें धमकी दे रहा है। हर्षित लाला ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।
हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला बीजेपी युवा मोर्चा का जिला मंत्री है और पूर्व में डीएवी कालेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। कानपुर हिंसा के बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर अपने ट्विटर अकाउंट का ट्वीट पोस्ट किया था, जिसमें धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। मामला संज्ञान में आते ही कर्नलगंज पुलिस ने बीजेपी नेता हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
बीजेपी नेता के जेल से बाहर आने के बाद एक पाकिस्तानी नंबर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि हमारी नजर तुम पर हर वक्त है। मैं तुम्हें मार डालूंगा, साथ ही परिवार को भी मारने की धमकी दी गई है। पूरे मामले की बीजेपी नेता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बाइट – हर्षित श्रीवास्तव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *