प्रकाशनार्थ
जनता और विपक्ष की आवाज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को केंद्र सरकार की दमनकारी व तानाशाही नीति के अंतर्गत ईडी द्वारा नोटिस देकर ईडी मुख्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाने पर आज जब राहुल गांधी जी ईडी कार्यालय पहुंचे और जिस तरह से केंद्र सरकार के इशारे पर यह एजेंसियां काम कर रही हैं उसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शक्ति भवन जीपीओ लखनऊ के पास से पैदल मार्च निकाल कर ईडी कार्यालय तक गया पैदल मार्च का नेत्रत्व श्री सत्य नारायण पटेल राष्ट्रीय सचिव जी ने किया,जहां पर पुलिस प्रशासन ने सभी कांग्रेस जनों को हिरासत में लेकर इको गार्डन अस्थाई जेल में ले गए जहां पर सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल जी के नेतृत्व में धरना देकर सभा की जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहां कि सरकार लोकतंत्र के माध्यम से बनी लेकिन जनता के जनादेश का अपमान कर रही है बुनियादी मुद्दों को जनता के बीच से कैसे बाहर किया जाए और जब इन मुद्दों को राहुल गांधी जोर शोर से उठा रहे हैं तो उनको ईडी का नोटिस भेजकर डराने का प्रयास किया जा रहा है.. लेकिन हमारे नेता श्री राहुल गांधी का कहना हैं कि कांग्रेस कभी न झुकने वाली है न कभी डरने वाली है जब हमारे पूर्वज अंग्रेजों से नहीं डरे और देश को आजाद करा लिया तो यह वह लोग हैं जो देश की आजादी के आंदोलन में गद्दारी की परंपरा को निभा रहे थे और आज भी देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस जन इस भारत को अध्यात्मिक राष्ट्र के रूप में ही विकसित करने देगा न कि एक धार्मिक राष्ट्र के रूप में और भारत देश को किसी के हिस्से का भारत देश नहीं बनने देगा यह भारत सभी का है और आगे भी रहेगा इस मौके पर प्रमुख रूप से शहर काँग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष जनाब नौशाद आलम मंसूरी के नेत्रत्व में सैकड़ों लोगों का जत्था आज पैदल मार्च में शामिल हुआ और गिरफ्तारी दी जिसमें प्रमुख रुप से श्री संजीव दरियाबादी पूर्व विधायक, मदन मोहन शुक्ला, अब्दुल मन्नान जी, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, जावेद जमील उस्मानी, इमितयाज रईश, मीना मिश्रा, शकलेन शेख, रामचंद्र गुप्ता, अफजाल अहमद चाँद, सहित उ. प्र. के विधायक वीरेन्द्र चौधरी जी व हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ़्तारी दी।
2022-06-13
