प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

शक्ति केन्द्र प्रभारी जय प्रकाश साहू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जनरल गंज मंडल के अंतर्गत कोरोना काल व लगातार देश व आम जनमानस के बीच में रहकर चिकित्सा व्यवस्था को संभालने और अपनी सेवा प्रदान करने वाले यूपी किराना सेवा समिति के डॉक्टरों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, युवा मोर्चा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, सभासद गुरु नारायन गुप्ता, विवेक जायसवाल, आशीष तिवारी, दीपक गुप्ता, जयप्रकाश साहू, अमित गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सोनकर, दीपक शर्मा, विकास सैनी, शैलेन्द्र शर्मा, आकाश सिंह एवं अभिषेक कश्यप आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *