पुखरायां । कस्बे के श्याम नगर में मंडी और चकचालपुर रास्ते मे रविवार शाम को तेज बरसात होने पर वही पर नगर पालिका अध्यक्ष के आवास सहित लोगो के घरों के अन्दर पानी घुस गया जिससे अफरा तफरी मच गई । बरसात के पानी का निकालने को साधन नहीं है।
रविवार के दोपहर बाद शाम को तेज बरसात होने पर कस्बे के श्याम नगर में चकचालपुर गांव जाने वाली रास्ते मे पानी भर गया , वही पर कस्बे के नगर पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार के आवास सहित अन्य लोगों के घर के अन्दर पानी घुसने से अफरा तफरी मच गई , वहा से निकलने वाले को पानी मे घुसकर लोग अपने अपने गांव जाते रहे , वही नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया यहाँ बरसात के पानी निकलने का कोई साधन नही है । जबकि इन्होंने ने कहा कि पानी निकलने के लिए रेलवे विभाग नाला बना रही है नाला बन जाने के बाद उसी लेबल से रास्ता बनाया जाएगा तभी इससे निस्तारण होगा ।
2021-07-12
