ट्रेन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
Tue, 14 Jun 2022
झींझक में दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के परजनी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई।
मंगलपुर के बान गांव निवासी मनरेगा श्रमिक 45 वर्षीय करन सोमवार रात को झड़े का पुरवा नहिली गांव निमंत्रण में गए थे। वहां से देर रात वापस आकर परजनी फाटक के पास से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी समय अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। लोगों से जानकारी पाकर स्वजन वहां पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। पत्नी मालती, पुत्रों संजू, विशाल व विकास का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी मालती ने बताया कि पति करन निमंत्रण से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। चौकी प्रभारी कंचौसी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर गया था, लेकिन स्वजन शव लेकर चले गए थे
