कृष्णा नगर के ब्लॉक नंबर 2 एवं 3 में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर नागरिक परेशान
कृष्णा नगर के पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कीकृष्णा नगर के ब्लॉक नंबर दो एवं ब्लॉक नंबर 3 के नागरिक वर्तमान समय में पीने के गंदे पानी की सप्लाई को लेकर बहुत परेशान हैं ,पिछले कई दिनों से सरकारी नलों से सीवर युक्त पीने का पानी की सप्लाई हो रही है।
जिसकी शिकायत क्षेत्रीय निवासियों ने संबंधित सहायक अभियंता एवं संबंधित स्टाफ से कई बार की है , लेकिन गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कोई भी राहत नहीं दी गई।
वर्तमान समय में इस पानी को पी कर लोग बीमार हो रहे हैं ,
कृष्णा नगर क्षेत्र के श्री अमित भाटिया, श्री संजीव भाटिया श्रीमती किरण भाटिया आदि ने पानी को बोतल में भरकर दिखाते हुए कहा कि हम मजबूर हैं, इस गंदे पानी की सप्लाई को लेकर हम इसे कैसे पीएं ,पानी में इतनी बदबू है कि पूरे घर में सीवर की बदबू फैल जाती है ।
लगता है हमारी इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।
सीवर युक्त पानी की सप्लाई से त्रस्त क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है ,यदि शीघ्र इस गंदे पानी की सप्लाई को सुधारा नहीं गया तो हम सभी लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे
