सीएचसी में 18 प्लस वेक्सीनेशन कक्ष के बाहर वेक्सीन लगवाने वालो की लगी भीड़

पुखरायां । अमरौधा क्षेत्र के सीएचसी और नगर पालिका पुखरायां में अलग अलग सोमवार को 18 प्लस और 45 प्लस के वेक्सीनेशन कार्य किया गया , जहा पर दोनो जगह अलग अलग 150 डोज वेक्सीन दी गई , वही पर नगर पालिका वैंकट हाल में वेक्सीनेशन को लेकर अफरा तफरी मची हुई है ।
अमरौधा क्षेत्र के सीएचसी में सोमवार को 18 प्लस और 45 प्लस वेक्सीनेशन का कार्य हुआ , वही पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप कुमार सचान ने बताया कि 150 डोज वेक्सीन मिली हुई है , जबकि 45 प्लस के लिये 100 डोज मिली हुई क्योंकि पहली डोज और दूसरी डोज की वेक्सीन सरोजनी कटियार लगा रही है ।18 प्लस के लिये 50 डोज वेक्सीन दी गई है , जहां पर विमला सचान वेक्सीन लगा रही है । वही पर नगर पालिका पुखरायां के वैंकट हाल में वेक्सीनेशन के कैम्प लगाया गया जहां पर एएनएम रामसखी ने बताया कि 150 डोज वेक्सीन की मिली हुई। जिसमे 45प्लस और 18 प्लस की वेक्सीन लगाई जा रही है । वेक्सीन लगवाने के लिए अधिक लोग आने सर भीड़ हो गई हैं जिससे अफरा तफरी मची हुई है। जिससे सोशल डिस्टेसिग की धज्जियां उड़ रही हैं। लोग घण्टो इंतजारी के बाद नम्बर न आने पर लोगो को मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *