झाँसी और कानपुर हाइवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झाँसी और कानपुर हाइवे पर बाइक सवार बिदखुरी मोड़ के हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गए , सूचना पर एम्बुलेंस पहुची घायल को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया हालत गंभीर होने पर एक घायल को रिफर किया गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानिया गांव निवासिनी छाया ने बताया कि उनके भाई राम लखन पुत्र बलराम 28 वर्ष और गांव के विशाल पुत्र देवकरण 25 वर्ष बाइक में सवार होकर पुखरायां किसी कार्य के लिये आए हुए थे वापस अपने गांव जाते समय झाँसी और कानपुर हाइवे पर बिदखुरी मोड़ के सामने हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गए सूचना पर एम्बुलेंस पहुची घायलो को पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉ प्रीती ने उपचार किया , रामलखन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *