प्रदेश के कई शहरों में हाई एलर्ट

कानपुर। उत्तर प्रदेश लखनऊ में जिस तरह से एटीएस ने दो अलकायदा के आतंकियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद से प्रदेश के कई शहरों में हाई एलर्ट कर दिया गया। कानपुर में भी देर रात सूत्रों के हवाले से पता चला की तीन थाना अंतर्गत कई इलाकों से तकरीबन 4 से 5 लोगों को एटीएस ने छापा मारकर संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लेकिन अब पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने भी इसकी पुष्टि की है कि शहर में एटीएस के साथ पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही है। एटीएस के छापा मारे जाने की बात पर उन्होंने एटीएस के रिलीज का इंतजार करने के बात कही लेकिन उनका कहना है इस शहर में पूरी तरह से हाई अलर्ट है संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और शहर में आतंकियों के पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर भी नजर रखी जा रही है और एटीएस के साथ सहयोग से कानपुर पुलिस काम कर रही है कहीं ना कहीं पुलिस कमिश्नर के बयान सही है पता चलता है कि शहर में एटीएस मुस्तैद है और कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *