शिवली कोतवाली क्षेत्र के माण्डा गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय परिसर में युवक की गश खाकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर करीब 1.30 बजे माण्डा गांव के ही मूल निवासी राम प्रकाश वर्तमान में लोनी बार्डर दिल्ली में बड़े बेटे बलवन्त व छोटे बेटे आनन्द व पत्नी छुन्नी के साथ 15 वर्षों से निवास कर रहे थे। रामप्रकाश अपनी पत्नी छुन्नी व 24 वर्षीय पुत्र आनन्द के साथ तीन दिन पूर्व अपने गांव आए थे। बेटा आनन्द डायबिटीज का मरीज था कल गुरुवार से उसकी तबियत बिगड़ गई तो उसका मैथा के एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया।
स्वास्थ्य में सुधार न होने पर आज फिर माता, पिता माण्डा गांव से मैथा बाजार उसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज करवाने लिए जा रहे थे। रास्ते में थकान महसूस होने पर उसे सामुदायिक शौचालय परिसर में छाया में ले गये। जहां उसे चक्कर आ गया और गश खाकर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अविवाहित था जब कि बड़ा भाई बलवन्त व बहन रीना की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से मां छुन्नी व पिता रामप्रकाश दहाड़ मारकर रोने लगे। खबर लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और नवयुवक की इस तरह से मौत देख सबकी आंखें नम हो गई। खबर मिलते ही मैथा चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गये। इस मौके पर मारग ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर, माण्डा प्रधान प्रतिनिधि मुकेश राठौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *