
कानपुर 17 जून । साहेब स्मृति फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने कानपुर प्रेसक्लब में अपनी वार्ता करते हुए बताया कि 18 जून, 2022 को शाम 7:30 बजे स्टॉक एक्सचेंज प्रेक्षागार में कवि सम्मेलन व मुशायरे की दसवीं प्रस्तुति होगी।
श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि सूफी संत हज़रत मंजूर आलम शाह कलन्दर मौजशाही की याद में दसवीं प्रस्तुति है।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निम्न कलाकार पधार रहे हैं।
फारूक जायसी, अंसार कम्बरी, राजेन्द्र तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, अलका मिश्रा, असलम महमूद, लोकेश शुक्ल, अख्तर कानपुरी आदि अनेक नामी गिरामी अदाकार भाग ले रहे हैं।
