ओ ब्लॉक एमजी कॉलोनी में पिछले 1 साल से गंदे पानी से जूझ रहे लोगो को अब मिलेगा शुद्ध पानी वार्ड 14 के अंतर्गत ओ ब्लॉक स्थित एमजी कॉलोनी जहा पर पिछले 1 वर्ष से पाइप लाइनों में झाग वाला सीवर युक्त पानी आ रहा था जिसके चलते यहा के लोग दूर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते थे तमाम प्रयासों के बाद जलकल विभाग से स्वीकृत 250 मीटर पेयजल लाइन का उद्घाटन पार्षद सुनील कनौजिया ने क्षेत्र के स्थानीय लोगो से कराया इस दौरान पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि एमजी कॉलोनी की समस्या पुरानी थी क्योंकि जलकल सीमित बजट वाला विभाग है जिसकी वजह से काम करने में विलंब हो रहा था धनाभाव के चलते पाइप लाइन का काम रुका हुआ था और जैसे ही बजट आवंटित हुआ तत्काल कार्य शुरू करा दिया गया है 1 सप्ताह के अंदर लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो जायेगा ।
इस दौरान प्रमुख रूप से सुरेश चंद्र पाल ,कन्हैया लाल साहू ,जमुना प्रसाद राठौर ,रामनारायण कैथवार ,मोहम्मद नासिर खान ,अशोक वर्मा ,गोपाल वर्मा , कुंवर सिंह वर्मा ,अमित गुप्ता , पुरुषोत्तम पंडित जी ,नन्हे पाल , आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *