“अग्निपथ योजना” के विरोध में डीएम कार्यालय पर आप का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष उमेश यादव कानपुर नगर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, विधानसभा क्षेत्र,शहर इकाई के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी/राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर जिला अधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मोदी सरकार देश के युवाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है, जो युवा देश के जल,थल, और वायु सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे, जो साथी कई सालो से अपनी आँखों में, अपने दिल में ये भावना लेकर तैयारी में लगे हुए थे, जो सुबह 3-4 बजे उठकर अपने आप को सेना में भर्ती होने के लिए तैयार कर रहे थे, उनके सपनो पर मोदी सरकार ने आग लगाने का काम किया है, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है, उमेश यादव जी ने कहा की वो कतई ऐसा नहीं होने देंगे, मोदी सरकार को इस फैसले को वापस लेना पड़ेगा, आम आदमी पार्टी मोदी सरकार को युवाओ के भविष्य और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी, और मोदी सरकार से इस्तीफा देने की मांग की,इस अवसर पर उमेश यादव ने कहा ये पकोड़ा तलने का रोजगार नहीं है, एक सैनिक को तैयार होने के लिए 2-3 साल लग जाते है और मोदी सरकार उन्हें 4 साल में फिर बेरोजगार कर देगी, पिछले 2- सालो में मोदी सरकार ने सेना में कोई भर्ती नहीं की, और अब भर्ती निकली भी तो ऐसी जिसमे युवाओ का भविष्य दांव पर लगा दिया, अगर मोदी जी देश के लिए, देश के युवाओ के लिए अच्छी योजनाए नहीं बना पा रहे है, तो मोदी जी को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए| । प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कानपुर नगर उमेश यादव , शैलेन्द्र सिंह परिहार, विवेक पांडेय,के पी त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, चिंटू फौजी, मदन लाल भाटिया, मुशीर सिद्दीकी, दीप चंद्र, रमेश सिहवानी, जावेद खान, मनीष बाबा, सुनील कुमार, साजिद, सोम नाथ पाल, कृष्णा प्रजापति, अजीत खोटे, सुभाष पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *