समाजवादी छात्र सभा द्वारा अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम एक संबोधित ज्ञापन

कानपुर 18 जून समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोहित और प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन के नेतृत्व में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया गया जिसमें ज्ञानप कलेक्ट्रेट में देना था पर पुलिस ने सर्व धर्म चौक पर रोक कर SDM साहिबा ने ज्ञापन लिया
छात्रसभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जब से ये अग्निपथ सेना भर्ती योजना घोषित हुई है युवा और छात्रों में जबरदस्त रोष है जगह जगह तोड़ फोड़ और अराजकता का माहौल है इस योजना में 4 साल के लिए सेना में भर्ती की बात कही गयी है जो युवाओं को मंजूर नही 4 साल के बाद युवा फिर से बेरोजगार हो जाएगा ।
एक तरफ केंद्र सरकार 2 करोड़ रोजगार के वादे से सत्ता हासिल करती है और जब सत्ता मिल जाती है तो 4 साल की नौकरी का झुनझुना दिया जा रहा है समाजवादी पार्टी और छात्रसभा इसका विरोध करती है
इस योजना को जल्द से जल्द खत्म करने और पुरानी भर्ती योजना को बहाल करने की मांग करते है

ज्ञापन के माध्यम से उक्त दोनों नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल के लिए संविदा में भर्ती करके देश की सुरक्षा व नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है इस कारण देश के कई राज्यों में नौजवान इस योजना के विरोध में सड़कों पर उतर कर हिंसक प्रदर्शन वाह तोड़फोड़ करके सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं हाईवे रेलवे जाम होने से देश की जनता को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं उक्त नेताओं ने आगे बताया कि हमारे देश के नौजवानों में अपने देश की रक्षा व सेवा करने का जज्बा रग रग में भरा है नौजवान भारतीय सेना में भर्ती के लिए सालों कड़ी मेहनत करते हैं तब जाकर वह देश सेवा के लिए चयनित हो पाते हैं इस योजना के अंतर्गत 4 साल बाद नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे तब उनकी उम्र अन्य सरकारी नौकरियों के लिए भी खत्म हो जाएगी सरकार कह रही है कि 25% लोगों को रखा जाएगा तथा 75% लोगों को अन्य सरकारी संस्थाओं में अवसर मिलेंगे इसकी सरकार गारंटी लेने को भी तैयार नहीं है इस कारण देश में बेरोजगारी और बढ़ जाएगी तथा बेरोजगारों की एक बहुत बड़ी फौज देश में तैयार हो जाएगी नौजवानों को सरकारी नौकरी में अवसर ना मिलने के कारण नौजवान अपराध के तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे तथा देश में अपराध व भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ जाएगा
ज्ञापन देने वालो में सिराज हुसैन , देवेंद्र प्रताप सिंह मोहित, उदय दृवेदी, सुनील यादव, दीपक गौतम, अभय त्रिवेदी,सुनिधि यादव, सौरभ गुप्ता, शांतनु सिंह गौर,ऋषभ त्रिपाठी, लकी यादव,शिवम कश्यप,फिरोज़ खान,करन यादव, रोहित सिंह , आर्यन यादव विपिन तिवारी, रोहित सिंह,प्रतीक शुक्ला, डेविड यादव , आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *