जिलाधिकारी अपडेट 19 जून 2022 कानपुर नगर |
जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज अपने कैम्प कार्यालय में जनपद कानपुर नगर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट परीक्षा 2022 में प्रदेश में टॉप करने वाले बच्चों सम्मानित किया | उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप देश का भविष्य है आप लोगो ने इतनी अच्छी तरह से पढ़ाई की है जो आप प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त किया है इसी तरह से आगे की भी पढ़ाई में अपने जनपद व् माता पिता तथा विद्यालय का नाम रौशन करना | इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के साथ अपनी हाईस्कूल इंटरमीडियट पढ़ाई से संबंधित विचार शेयर किए | जिलाधिकारी ने सभी बच्चों से क्या बनाने के लिए जानकारी की तो प्रदेश में द्वितीय स्थान पाने वाली कु ० किरन कुशवाहा जिन्होंने 97. 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए कु ० किरन ने कहा कि मैं आईए एस बनाना चाहती हूँ , इसी प्रकार हाईस्कूल में प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली कु० पलक अवस्थी ने भी कहा की वे भी आईएएस बनना चाहती है , प्रदेश में पंचम स्थान प्रात करने वाली कु० नैन्सी वर्मा एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाली कु ० प्रांसी द्विवेदी भी आईएएस बन कर देश सेवा करने की बात कही | प्रदेश में अष्टम स्थान प्राप्त करने करने वाले चि ० राज यादव एवं नवम स्थाम प्राप्त करने वाले शिवा ने आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करने की बात कही तथा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चि ० प्रिंस पटेल ने एनडीए की तैयारी कर देश सेवा करने की बात कही | प्रदेश में इंटरमीडियट में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले चि ० प्रखर पाठक में स्वरोजगार करते हुए लोगो को रोजगार देने की बात कही | जिलाधिकारी ने सभी बच्चो से कहा कि अपनी इस लगन को कम मत होने देना और अच्छे सेपढ़ाई कर देश का समाज का और अपने माता पिता का नाम रौशन करना | इस अवसर पर सभी बच्चों के अभिभावक , मुख्य विकास अधिकारी डॉ ० महेन्द्र कुमार , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस उप जिलाधिकारी सदर श्री अनुराज जैन , ज्वांइट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन , अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार , अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति , उप जिलाधिकारी बिल्हौर , एसीएम 07 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *