अग्निपथ की देश बंदी आह्वान, शहर में बेअसर।

कानपुर । अग्निपथ मामले में देश बंदी का आह्वान के बाद शहर में पुलिस अलर्ट पर रही। सुबह 11 बजे तक बंदी का कोई असर नहीं था। प्रशासन और पुलिस कोचिंग संचालकों के संपर्क में है। सभी को हिदायत दी गई है। कानून व्यवस्था खराब होने पर कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी गई। सभी बड़ी बाजार अपने टाइम से खुली प्रमुख बाजारोंं में हर आम दिन की तरह ही व्यापार हुआ। सबसे व्यस्ततम माने जाने वाले किराना, कपड़ा और लोहा बाजार पर इसका कोई असर नहीं दिखा। सोमवार सुबह ही पुलिस अधिकारी सड़को पर निकल आए। काकादेव, नौबस्ता, रामादेवी समेत अन्य इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ गश्त की। बीते तीन दिनों से पुलिस अधिकारी इस मामले छात्रों को समझने का प्रयास कर रहें है। कोचिंग वाले इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। अग्निपथ मामले में अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की पाँच टीम बनाई गई है।हर टीम में 24 पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दो दिनों में आर्म्ड फोर्सेस की तैयारी कराने वाले सभी कोचिंग संचालकों के साथ बैठक कर उन्हे सभी स्थितियों के बारे में जानकारी दे दी गई है।300 से अधिक है निरस्त ट्रेनों होने से रेलवे संचालन पर पड़ा असर, बढ़ाई गयी सुरक्षा। पिछले कुछ दिनों से चल रही अग्निपथ की हिंसा का विपक्ष का समर्थन मिलने से सोमवार को बंद का आह्वान था। सेना में भर्ती को लेकर लाई गई अग्निपथ स्कीम को लेकर पूरे देश में चार दिनों से विरोध प्रदर्शन हों रहा हैं।सैण्ट्रल से दिल्ली-हावड़ा को जाने वाली गाड़िया निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपद्रवी विरोधियों ने यूपी सहित बिहार, तेलंगाना और अन्य प्रदेशों में कई ट्रेनें फूंक दी हैं। इसे देखते हुए सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था सख्त चल रही है। सेंट्रल स्टेशन के कैंट और घंटाघर साइड की तरफ जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस का मजबूत पहरा है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर रही हैं। रेलवे ने स्टॉफ ड्यूटी भी बढ़ा दी है। उधर, बिहार में बवाल के बाद दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनें निरस्त जबकि कुछ लेट हैं। सेंट्रल पर जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से सर्कुलेटिंग एरिया सिटी व कैंट साइट पर गश्त रही है। स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। जिसमें वॉशिंग लाइन के आसपास क्षेत्र भी शामिल किया गया। किसी भी प्लेटफॉर्म पर युवाओं की भीड न लगे, इसके विशेष इंतजाम कर सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *