जिलाधिकारी अपडेट 21 जून 2022 कानपुर नगर। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न पार्कों में गंगा के किनारे अटल घाट आदि घाटों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 4000 लोगों द्वारा योग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सतीश महाना माननीय अध्यक्ष विधान सभा उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्वलित कर किया । विश्व शांति के लिए गुब्बारों को हवा में छोड़ा गया।
2022-06-20
