खुले ट्रांसफार्मर दें रहें मौत को दावत
कानपुर। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से कई मासूम जान गवा चुके हैं उसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी आंख मुंदकर सो रहें हैं। जी हा आपको बता दें कि एक साल में कई परिवार की कोख खाली हो गई। इतना ही नहीं कई परिवारों के एकलौते चिराग बुझ गए। जिसके चलते इलाके के मासूम बच्चे घर के बाहर खेलना छोड़ चुके है। जाजमऊ इलाके में दर्जन से अधिक ऐसी जगह ट्रांसफार्मर रखे हैं जिसमें ना तो सुरक्षा का इंतजाम और नाहि जालियां लगी है। कई बड़े हादसे होने के बाद अधिकारी नजरअंदाज करते नजर आ रहें हैं। अधिकारी को शायद इस बात का ज्ञात नहीं उनकी लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है।
इन इलाकों में खुले हैं ट्रांसफार्मर – सरैया, शीतला बाजार, जिन्नतो की मस्जिद, बुढ़ियाघाट, संजय नगर समेत कई जगह ट्रांसफार्मर में जालियां नहीं लगी हैं।
