परम् पूज्य आचार्य 108 विराग सागर महाराज जी की शिष्या आर्यिका श्री विशिष्ट श्री माता जी का ससंघ प्रवेश आनन्दपुरी दिगंबर जैन में हुआ। संघ में 4 आर्यिका माता जी एवं 2 छूलिका माता जी है। आज दिनांक 21 जून को 4 माता जी का आर्यिका विजेता श्री माता जी एवं विश्वास श्री माता जी का 21वां तथा आर्यिका विभक्त श्री माता जी व आर्यिका विजित श्री माता जी का 12 वां दीक्षा दिवस बड़े ही आनंद से मनाया गया । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम 1008 भगवान विमल नाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। तदुपरांत आचार्य विराग सागर जी की पूजन की गई। इसके बाद समाज के लोगॉ ने विनयांजलि प्रस्तुत करी। सभी माता जी ने अपनी दीक्षा के बारे में बताया कि कैसे हम लोग वैराग्य की तरफ चल पड़े। मुख्य रूप से श्री महेंद्र कटारिया, शील चंद जी विवेक जैन, पदम जैन, अनिल जैन अशोक जैन, राजकुमार, मनीष, अनूप जैन , पुष्पा जैन लवली जैन अंतिम जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *