1 जून 2022, औरैया। आयकर विभाग, जनपद औरैया द्वारा भी अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पूरे देश प्रदेश की भाँति आयकर कार्यालय, औरैया में भी मुख्य अथिति जनपद आयकर अधिकारी श्री शरद प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में योग कार्यक्रम कार्यालय प्रांगण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वस्थ जीवन की कला एवं विज्ञान है। आयकर परिवार के साथ-साथ आमन्त्रित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को योग एवं आहार संबंधी लघु पुस्तिका भी वितरित की गई। इस योग कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में आयकर निरीक्षक नीरज सिंह, कर सहायक शिवम पाल, अंकित कुशवाहा, अन्य समस्त स्टाफ सहित आमन्त्रित श्रीमती ज्योति बाजपेई, श्री देवेंद्र बाजपेयी, श्रीमती पारुल अग्रवाल, श्री नीलेश अग्रवाल आदि ने शामिल होकर गौरव बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *