महिला की हत्या के मामले में डकैत रही सीमा यादव ने दी अजीब सफाई

महिला की हत्या के मामले में डकैत रही सीमा यादव ने दी अजीब सफाई, बोली- समाज सेवा के लिए ली हत्या की सुपारी
Tue, 13 Jul 2021
कानपुर में सुपारी लेकर महिला की हत्या कराने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने पूछताछ में हैरान करने वाला बयान दिया। सीमा ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए उसको पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने सुपारी ली थी।

पुलिस ने सोमवार को सीमा यादव समेत सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया। बिठूर के मकसूदाबाद में शशि गौतम की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने गांव निवासी शिक्षक महेश शर्मा व उसके बेटे अमित से 50 हजार रुपये में महिला की हत्या की सुपारी ली थी।

तीन शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। सीमा ने बताया कि पैसों की तंगी थी। इसलिए उसने गैंग बनाया। सुपारी ली और वारदात को अंजाम दिलाया। उसने यह भी कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए भी पैसों की जरूरत होती है। खेती है लेकिन उससे कोई कमाई नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *