कानपुर 22 जून । कस्टम कालोनी, गुजैनी स्थित ओम्कारेश्वर हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ0 विष्णु कुशवाहा ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि , 28 मई, 2022 को श्याम त्रिवेदी की पत्नी श्रीमती शिखा प्रसव हेतु भर्ती हुई।
इनका इलाज पूरे मनोयोग से डॉक्टरों की टीम ने सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। जच्चा-बच्चा दोनों ही पूर्ण रूप से स्वस्थ थे।
अगले दिन डिस्चार्ज होने के समय हॉस्पिटल का पूरा बिल मात्रा रुपए 12,500/-(साढ़े बारह हजार मात्र) जिसमें रुपये 5,000/- जमा थे। मात्र रुपये 7,500/-( साढ़े सात हजार मात्र) ही जमा करना था। इस बकाया राशि का भुगतान करने में तीमारदारों द्वारा आनाकानी की जाने लगी।
बातचीत के दौरान उनमें से किसी ने हॉस्पिटल के कर्मचारी से मारपीट करदी जो देखते देखते काफी बढ़ गया। तीमारदारों ने धमकी देकर कहा तुम लोग मरीजों को लूटते हो, तुम सबको देख लूँगा। यह धमकी देते हुए बिना शेष राशि जमा किए ही भाग गए। इस घटना की शिकायत सम्बन्धित थाने में मुकदमा के रुप में दर्ज है।
19 जून 2022 को उन लोगों ने पोर्टल पत्रकारों के द्वारा हॉस्पिटल व हास्पिटलके डॉक्टरों की छवि खराब करने व अवैध वसूली का आरोप लगाया जो पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है।
हॉस्पिटल चाहता है कि पुलिस प्रसाशन इसकी निष्पक्ष जांच करते हुए सच्चाई उजागर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *