कानपुर के 33 वार्डों में शुरू हुए जीआईएस सर्वे का काम 17 वार्डों में पूरा हो चुका है। सर्वे में 85 हजार नई संपत्तियां मिली हैं। इनमें घर से लेकर कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी शामिल हैं। नगर निगम अब इन प्रॉपर्टी से हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी में जुटा है।

कुछ ऐसी भी संपत्तियों का पता चला है जो आवासीय में दर्ज है और मकान का कॉमर्शियल यूज किया जा रहा है। उनका टैक्स रिवाइज किया गया है। इस बारे में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि 85 हजार नई प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं। अब इन प्रॉपर्टी को 15 दिनों के अंदर नोटिस जारी किया जाएगा। कुल 58 करोड़ रुपए हाउस टैक्स वसूला जाएगा।

जीआईएस सर्वे कर रहे हेमंत गांधी ने बताया कि शहर में 16 अन्य वार्डों का भी सर्वे हो चुका है। एनओसी मिलना बाकी है। दो महीने में बाकी बचे 16 वार्डों में नई प्रॉपर्टी से भी हाउस टैक्स वसूला जाएगा। यशोदा नगर ईस्ट- वेस्ट, जूही हमीरपुर रोड, सब्जी मंडी किदवई नगर, दहेली सुजानपुर, नौबस्ता, रतनलाल नगर, कल्याणपुर नार्थ और साउथ, अंबेडकर नगर, गोविंद नगर, बर्रा, आवास विकास समेत अन्य की प्रॉपर्टी पर लगेगा हाउस टैक्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *