
आज दिनांक 22/06/22 को कानपुर प्लास्टिक एसो की अहम बैठक होटल श्री श्याम कैनाल पटरी एक्सप्रेस रोड पर समपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता इखलाक मिर्ज़ा ने की बैठक में कानपुर व आसपास के सभी प्लास्टिक व डिस्पोजल व्यापारियों ने भाग लिया बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोई भी कानपुर प्लास्टिक एसो का सदस्य किसी भी तरह का प्रतिबन्धित माल न खरीदेगा न ही बेचेगा सरकार के मानक के अनुसार ही माल का व्यापार करेगा लेकिन कानपुर प्लास्टिक एसो सरकार से यह माँग करता है कि सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक की परिभासा हम व्यापारियों को बताए किस तरह की प्लास्टिक बन्द है किस तरह की चालू है
यदि प्लास्टिक पालीथिन की बात की जाती है तो यह पूरी तरह रिसाइकिल हो जाती है लाखो कूड़ा बीनने वालों का यह रोजगार है यदि बन्द करना है तो सबसे पहले पॉलिस्टर पाउच कुरकुरे अंकल चिप्स आदि वस्तुए जो पॉलिस्टर पाउच में पैक आती है जिसे खाने के बाद सड़क पर फेंक जी जाती है जिसे कूड़ा बीनने वाले भी नही उठाते है जो रिसाइकिल नही होती है न ही दोबारा बिकती है
रहा सवाल थाली गिलास चम्मच कटोरी का तो यह रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुए नही है जो कभी कभी जन्मदिन मुंडन तेरही व शादी विवाह में इस्तेमाल होने वाली वस्तुए है
यदि सरकार इन वस्तुओं पर रोक लगा रही है बेशक लगाइये लेकिन इन वस्तुओं का विकल्प हमे बता दीजिए जो विकल्प बाजार में मौजूद है वो काफी महेंगे है व आसान भी नही है
रोज मर्रा की वस्तुए छोटी पैकिंग में बाजार में मौजूद है जैसे तेल शैम्पू मसाले दूध नमकीन आदि प्लास्टिक पैकिंग में बाजार में मौजूद है इस पर भी रोक लगना चाहिए
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष इखलाक मिर्ज़ा महामन्त्री विष्णु डालमिया कोषाध्यक्ष परमानन्द राठौर रोशन गुप्ता सुरेश केसरवानी टिम्मी शर्मा प्रेम गुप्ता त्रिलोकी तिवारी भरत केसरवानी पंकज केसरवानी अनिल जायसवाल राजेश गुप्ता सुशील जायसवाल अनिल गुप्ता शैलेन्द्र गौर अमन अग्रवाल सुरेश अग्रवाल बंटी अरुण पोद्दार राजकुमार सचवानी PK वरुण रस्तोगी बउवा आदि लोग मौजूद रहे
