उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा के ग्राम मदउ खेड़ा में दरियाई खेड़ा गांव निवासी एक नाबालिक लड़की मामा के घर आई थी जहाँ गांव निवासी जीतू पुत्र बिंदा प्रसाद , दिलीप पुत्र फत्ते के विरुद्ध नाबालिक लड़की ने जबरन छेड़छाड़ का लगाया आरोप l
परिजनों ने 112 पुलिस को फोन किया तो छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपर्द किया ।पकड़े गए युवक का नाम जीतू है।
लड़की के पिता रमापति ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दिया तो जबरन सुलह का दवाब कोतवाली पुलिस दवाब बना रहे है बेटी के साथ हुए छेड़छाड़ का मुकदमा नही लिख रहे है। बता रहे है कि सुलह कर लो । नाबालिक लड़की के पिता ने बताया कि कोतवाली में 10 बजे से बिटिया और लड़की के मामा अयोध्या प्रसाद को जबरन बैठाएं है।लड़की अनुसूचित जाति की है।
2021-07-13
