अंध विद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर का आयोजन

कोरोना वेक्सीनेशन को बढ़ावा देने के साथ ही दिव्यांगों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के तिलक नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पी रोड स्थित अंध विद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर का आयोजन कराया। पहले दिन सेंटर में 380 दिव्यांगों और उनके परिजनों ने फर्स्ट डोज ली थी। वही सेकंड डोज के लिए उनको भटकना ना पड़े इसलिए भाजपाइयों ने सेकंड डोज का भी इंतजाम अंध विद्यालय में किया। दो दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प में कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने शिरकत कर दिव्यांगों का हालचाल लिया। साथ ही वैक्सीनेशन के बाद दिव्यांगों को बिस्किट और फल वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *