बाबूपुरवा स्तिथ गेस्ट हाउस में बकरीद को लेकर शांति समिति द्वारा बैठक
कानपुर । बकरीद के त्योहार को लेकर प्रश्सान पूरी तरह अलर्ट है जिसको लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है जहा मंगलवार को बाबूपुरवा स्तिथ गेस्ट हाउस में बकरीद को लेकर शांति समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस ने शातिर मोबाइल चोरो को गिरफ्तार किया
कानपुर । फजलगंज पुलिस ने शातिर मोबाइल चोरो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के मोबाइल भी बरामद किए है पकड़े गए अभियुक्त झारखंड के रहने वाले है जिनमे एक नाबालिक भी है जिनके नाम बून्दी कुमार,साजित अंसारी,अभिषेक के साथ नाबालिक है।
दरोगा की बेटी को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया
कानपुर । बर्रा थाना क्षेत्र में एक दरोगा की बेटी को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया जहा दरोगा ने प्रेम विवाह से नाराज होकर बेटी और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली ।जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत डीसीपी साउथ से की है।लड़की का कहना है कि पिता हमे और हमारे पति व ससुर को जान से मारने की धमकी दे रहे है जिसके चलते हमने न्याय की गुहार लगाई है
कूड़ा फेकने को लेकर जमकर पिट
कानपुर । चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगो ने दो युवकों को कूड़ा फेकने को लेकर जमकर पिट दिया घटना के बाद पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।बताया जा रहा है कि लालबंगला इलाके में रहने वाले मेराज और शान मायापुरी ग्राउंड में कूड़ा फेकने गए थे जहा दबंगो ने कूड़ा फेकने से मना किया लेकिन दोनों ने कूड़ा फेक दिया जिसके बाद दबंगो ने दोनों युवकों को बुरी तरह पिट दिया।
राष्ट्रीय पक्षी मोर का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव मिलने हड़कम्प मचा गया
कानपुर । चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके के हिंदुस्तान कंपाउंड में राष्ट्रीय पक्षी मोर का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव मिलने से लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई जिसके बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी वही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को ससम्मान वैन विभाग को सौंपा है।
