कानपुर: क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को लोगों के खोये हुए 50 मोबाइल उन्हें बरामद करके लौटा दिये। इन बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब आठ लाख रुपये थी। इनमें से कुछ तो कहीं गिर गये थे और कुछ चोरी चले गये थे।
जनपद की सर्विलांस टीम द्वारा फोन बरामद कर संबधित व्यक्तियों को दिये गये। पुलिस उपायुक अपराध सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुल 50 मोबाइल बरामद किये गये हैं जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है। बरामद करने वाली टीम को 5000 रुपये इनाम व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
2021-07-13
