नवजात शिशुओं की नि:शुल्क सुनने की जांच

स्व0 डा0 एन0एन0 मेहरोत्रा मेमोरियल ई0एन0टी0 फॉउंडेशन के प्रयासों से एवं जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नैपाल सिंह एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षका डा0 सीमा श्रीवास्तव के सहयोग से ए0एच0एम0 महिला चिकित्सालय डफरिन के प्रथम तल के0एम0सी0 रुम में प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार प्रातः 01 बजे से 10ः00 बजे तक नवजात जन्में प्रत्येक शिशुओं के सुनने की निःशुल्क जाँच की जा रही है, जिससे समय पर मूक बधिर बच्चों को चिन्हित कर उनकी निःशुल्क कॉक्लियर इम्पलान्ट सर्जरी करके उन्हें सामान्य बच्चों की श्रेणी में जोड़ा जा सके एवं मूक बधिर मुक्त कानपुर के सपने को साकार किया जा सके।
संस्था सचिव प्रो० डा0 रोहित मेहरोत्रा जी ने बताया कि भारत सरकार, राज्य सरकार एवं आर0बी0एस0के0, उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से संस्था ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 650 से अधिक मूक बधिर बच्चों की निःशुल्क कॉक्लियर इम्पलान्ट सर्जरी करके उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ा है एवं उन मूक बधिर बच्चों को अपने सुनहरे भविष्य को सँवारने के लिए प्रकाश की एक नई किरण प्रदान की गई है, जिससे वह अपने आने वाले भविष्य को उज्जवल कर देश के विकास में सहयोग प्रदान कर सकें एवं सामान्य बच्चों की भाँति ही एक सरल एवं सुखद जीवनयापन कर सकें। संस्था का लक्ष्य सन् 2030 तक मूक बधिर मुक्त उत्तर प्रदेश का है और हम आशा करते हैं भारत सरकार, राज्य सरकार एवं संस्था के अथक प्रयासों के द्वारा इसे पूरी लगनशीलता के साथ पूर्ण किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 9565011511, 8808051702

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *